Home छत्तीसगढ़ वरिष्ठ संघर्षशील युवा नेता ज्वाला सिंह ठाकुर को मिली प्रदेश स्तरीय बड़ी...

वरिष्ठ संघर्षशील युवा नेता ज्वाला सिंह ठाकुर को मिली प्रदेश स्तरीय बड़ी जिम्मेदारी, साजा में हर्ष का माहौल

20
0

 

साजा विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

थानखम्हरिया:- साजा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ, जुझारू एवं संघर्षशील युवा नेता ज्वाला सिंह ठाकुर जी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा में प्रदेश सह-संयोजक (कृषि व्यवसाय एवं उद्यमी प्रकल्प) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर साजा विधानसभा क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस निर्णय का स्वागत किया।
ज्वाला सिंह ठाकुर विगत 20 वर्षों से निरंतर पार्टी संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। वे न केवल संगठनात्मक रूप से सक्रिय रहे हैं, बल्कि आम जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते आए हैं। साजा विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने के लिए उनका सतत प्रयास उन्हें एक जमीनी और कर्मठ नेता के रूप में स्थापित करता है।
उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के किसानों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष बुलाक राम साहू, महामंत्री परमानंद यदु, लुक राम, नेमसिंह, विनोद, परमेश्वर वर्मा, नारद देवांगन, कमल राजपूत, शंकर साहू, ललित ध्रुव, गुलाब साहू, दूध्ये साहू, नेतराम साहू, पार्षद श्रीमती पार्वती वर्मा, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती प्रेरणा शौर्यजीत सिंह (नगर पंचायत उपाध्यक्ष), नेत्रराम (विधायक प्रतिनिधि), त्रिलोकी, सोनू वर्मा, हिमांशु वर्मा (नगर पंचायत अध्यक्ष), अभिषेक शर्मा, सोनू पटेल, भिखाम साहू, राम कुमार, घनश्याम साहू (सरपंच), धनीराम (जनपद सदस्य), जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, दुर्गा यदु, सरपंच विजय साहू, अनिल सिंघानिया, घाना राम साहू, गोपी साहू, रोमन, राजेंद्र निर्मलकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि ज्वाला सिंह ठाकुर जी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और किसान हितों के प्रति समर्पण से प्रदेश में कृषि व्यवसाय एवं उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी तथा पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here