Home छत्तीसगढ़ रायपुर रेल मंडल के बेहतर प्रदर्शन ने सुधारा ग्राफ

रायपुर रेल मंडल के बेहतर प्रदर्शन ने सुधारा ग्राफ

24
0

 

रायपुर, भारतीय रेलवे की ओर से आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन 9 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) द्वारका नई दिल्ली में किया गया। इस समारोह में केंद्रीय रेल अश्विनी वैष्णव ने देशभर से चयनित 100 रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इसके अलावा, अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 26 रेल मंडलों को शील्ड भी प्रदान की गईं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के (एसईसीआर) जोन के एक अधिकारी और एक कर्मचारी को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए जोन को तीन प्रतिष्ठित शील्ड भी प्राप्त हुईं। इनमें से एक रेल मदद शील्ड भी है।शील्ड दिल्ली में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय को दिया गया। वापसी के दौरान नई दिल्ली बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस से जब शील्ड रायपुर स्टेशन पर पहुंची तो वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, रेल मदद शील्ड के एसईसीआर को मिला। इसके पीछे रायपुर रेल मंडल का भी बड़ा रोल रहा है। पिछले साल एक्सीलेंट रिव्यू में 269 प्रतिशत की ग्रोथ की है। वहीं, अन-सेटिसफेक्टरी रिव्यू में 71 प्रतिशत की कमी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here