● ग्राम खपराडीह भाटापारा में, यातायात शाखा भाटापारा के लिए नए भवन का किया गया है निर्माण
● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर नवनिर्मित भवन का किया गया उद्घाटन
● श्रीमती भावना गुप्ता की महत्वकांक्षी विचारों से जिले में हो रहे हैं नित नए निर्माण कार्य
भाटापारा- पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं उनकी महत्वकांक्षी विचारों से जिले में नित नए-नए निर्माण कार्यों का सृजन हो रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26.01.2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम खपराडीह भाटापारा में यातायात शाखा भाटापारा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर यातायात शाखा भाटापारा नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी यातायात शाखा भाटापारा निरीक्षक नरेश कांगे एवं शाखा में पदस्थ समस्त पुलिस स्टाफ को लगन, मेहनत तथा तत्परता पूर्वक ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही उन्हें नवनिर्मित भवन के लिए बधाइयां भी दिया गया।

विदित हो कि इससे पूर्व यातायात शाखा भाटापारा का संचालन बस स्टैंड भाटापारा में निर्मित पुराने भवन से हो रहा था, जिसमें पर्याप्त जगह की कमी थी। साथ ही यातायात कार्यवाही के दौरान जप्त वाहनों के रखरखाव एवं उन्हें रखने के लिए भी पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध नहीं था। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, श्री संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात, निरीक्षक नरेश कांगे प्रभारी यातायात भाटापारा, निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा शहर, स्टेनो मनीष चौबे एवं यातायात शाखा भाटापारा में पदस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।




