सादगी और दहेज मुक्त विवाह की पेश की मिसाल
भाटापारा।पलारी गातापार रणबोड मन्दिर में दिनांक 29 जनवरी 2026 दिन गुरूवार को आज के तड़क भड़क और दिखावे के युग में देवांगन समाज तरेंगा राज द्वारा एक अनोखे विवाह का आयोजन गातापार रणबोड मंदिर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह में केवल फिजूल खर्ची पर अंकुश नहीं लगाया गया, बल्कि समाज को दहेज मुक्त और सरल विवाह का संदेश भी दिया गया।

इस विवाह में वर और वधू पक्ष ने बिना किसी लेनदेन के एक दूसरे को स्वीकार किया। समारोह में केवल अनिवार्य धार्मिक रश्मों को महत्व दिया गया और अनावश्यक शोर शराबा व सजावट से परहेज किया गया। इस अवसर पर तरेंगा राज के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे जिन्होंने नवदंपति को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया।
संस्था के संरक्षक , एवं प्रदेश देवांगन समाज कल्याण, के महासचिव श्री परस देवांगन ने कहा कि, हमारा उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करना है। यह आदर्श विवाह केवल एक समारोह नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति की शुरुआत है। इस प्रकार के आयोजन पूरे प्रदेश में जिला मंडल राज के माध्यम से किया जा रहा है। समाज ऐसे आयोजन में विवाह करने वालों को प्रोत्साहन करते रहेगा।
नव विवाहित जोड़े ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस पहल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, और अन्य युवाओं को भी सादगी पूर्ण विवाह के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इस अवसर पर तरेंगाराज के पदाधिकारी अध्यक्ष फेरूराम देवांगन, उपाध्यक्ष शिवकुमार देवांगन, परदेसी देवांगन सचिव बलराम देवांगन, कोषाध्यक्ष नारायण देवांगन, आशीष देवांगन युवा अध्यक्ष हर्ष देवांगन जयप्रकाश देवांगन समोदा,कृष्ण कुमार देवांगन सहित देवांगन समाज एवं ग्रामीण जन उपस्थित हुए।




