Home छत्तीसगढ़ ये कैसी सजा?: गरियाबंद में सहेली के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर…सीने...

ये कैसी सजा?: गरियाबंद में सहेली के गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर…सीने पर चढ़कर किया वार; इस बात से थीं खफा

52
0

गरियाबंद जिले के गरीबा गांव में चरित्र पर टिप्पणी के विवाद में दो महिलाओं ने अपनी सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया, मामले की जांच जारी है।

गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा में बदले की आग ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। चरित्र पर कीचड़ उछालने के आरोप में दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की ऐसी नृशंस हत्या कर दी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

पुलिस के मुताबिक, सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) का कहना था कि सुमित्रा नेताम (37) गांव में उनके बारे में अपमानजनक बातें फैला रही थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपी सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर डंडों, लात-घूंसों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र की है, इसलिए पुलिस ने सतर्कता के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here