दुर्ग। गुरु घासीदास नगर वार्ड क्रमांक 23 में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला ने आत्महत्या की नीयत से तालाब में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे छाया पार्षद निखिल सोनी ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय युवक विकास प्रसाद भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। महिला को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक पूछताछ के बाद उसके घर-परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
क्षेत्रवासियों ने निखिल सोनी और विकास प्रसाद की तत्परता, बहादुरी और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक समझाइश और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना दिनांक 8 फरवरी के रात्रि 9:00 बजे के है




