WEC (महिला सशक्तिकरण केंद्र) महासमुंद का उद्घाटन कार्यक्रम आज मां सरस्वती मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण , दीप प्रज्वलन ओम का उच्चारण गायत्री मंत्र कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, स्थानीय महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिसमे
* श्री नारायण भूषणिया जी ( wec महासमुंद प्रभारी)
* श्री संजीव पोद्दार जी( Eow प्रभारी)
* श्रीमती संध्या गुप्ता जी ( wec चारामा प्रभारी)
* श्रीमती संध्या शर्मा जी( SSPM संच पटेवा, संभाग)
* धर्मेंद्र दंडसेना ( अध्यक्ष, अंचल महासमुंद)
* श्री महेश चंद्राकर( जिला संघ चालक)
* श्री हुकुमचंद शर्मा जी ( अंचल समिति)
* श्री डॉ.सोमनाथ सिंह( संच समिती)
* श्री ओम नारायण शर्मा जी( उपाध्यक्ष संच समिती)
* श्री दुजबाई ध्रुव( सरपंच पटेवा)
* श्रीमती दिशा रामस्वरूप ( जनपद अध्यक्ष, ज. प. महासमुंद)
* श्री प्रकाश पटेल
ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े दिल्ली ऑफिस से
* श्री हिमांशु मेहरा जी (प्रोजेक्ट हेड , दिल्ली)
* श्री रोहित जी (WEC प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दिल्ली)
एवं कार्यकर्ता
* श्री जगदीश सिदार ( ग्रामोत्थान प्रमुख छत्तीसगढ़)
* हिम्मन कुमार ( ग्रामोत्थान प्रमुख दक्षिण छ.ग.)
* ओमकार साहू ( ग्रामोत्थन प्रमुख मध्य छ.ग.)
* सालिक राम ( अंचल अभियान प्रमुख, महासमुंद)
* कन्हैया साहू (अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख)
* मनोहर यादव ( फील्ड कॉर्डिनेटर गरियाबंद)
* मोहन लाल बघेल( फील्ड कॉर्डिनेटर महासमुंद)
* प्रेमलता जांगड़े ( सिलाई ट्रेनर)
* रामेश्वर यादव( संच प्रमुख, पटेवा)
* धर्मेंद्र ठाकुर ( संच प्रमुख, झलप)
* उमेंद्र यादव( संच प्रमुख, पिथौरा)
* राधेश्याम दीवान( संच प्रमुख, भुरकोनी) एवं आचार्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में WEC महासमुंद की भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केंद्र के उद्देश्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई, हस्तकला, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया तथा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
WEC महासमुंद का यह उद्घाटन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।




