भाटापारा – ● शराब पिलाने की बात को लेकर लडाई झगड़ा कर, आरोपी द्वारा दिया गया हत्या की घटना को अंजाम
● टंगिया से गर्दन में प्राण घातक वार करते हुए मृतक सोनू गायकवाड की कर दी गई हत्या
दिनांक 10.02.2026 को प्रातः सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती भाटापारा थाना भाटापारा शहर में एक युवक का शव मिला है। कि सूचना पर थाना भाटापारा शहर पुलिस बल द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंच निरीक्षण किया गया, जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड ग्राम पेंडरी-भटभेरा थाना सुहेला निवासी का होना पाया गया है। मृतक सोनू गायकवाड करीबन 06 माह पूर्व से मेहता नगर में आकर रोजी मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार वजनी हथियार से युवक के गर्दन आदि में वारकर उसे गंभीर चोंट पहुंचाकर उसकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था। कि प्रकरण में अपराध क्र. 40/2026 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा युवक की हत्या करने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी भाटापारा शहर निर्देशित किया गया, उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना भाटापारा शहर पुलिस घटनास्थल के आसपास तथा मोहल्ले में रहने वाले एवं मृतक के जान पहचान वाले लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर आरोपी लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि घटना दिनांक को आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक सोनू गायकवाड से झगड़ा विवाद किया गया तथा इस दौरान आवेश में आकर आरोपी द्वारा लोहे के टंगिया से उसके गले आदि में प्राण घातक वार करते हुए उसकी हत्या कर दिया गया। घटना पश्चात आरोपी द्वारा टंगिया को को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ी में छुपा दिया गया था तथा इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 11 02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- लक्की भारद्वाज उम्र 20 वर्ष निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर
मृतक-सोनू गायकवाड निवासी ग्राम पेंडरी भटभेरा वर्तमान निवासी मेहता नगर भाटापारा थाना भाटापारा शहर




