Home छत्तीसगढ़ *एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन द्वारा लोरमी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

*एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन द्वारा लोरमी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

19
0

लोरमी।महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुंगेली जिला के लोरमी में ‘एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन’ द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम मां सरस्वती मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण , दीप प्रज्वलन, ओम का उच्चारण,एवं गायत्री मंत्र कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, स्थानीय महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


* श्री रोशन सिंह राजपुत (भाग आरोग्य समिती मध्य छत्तीसगढ़)
* श्रीचैतराम मरावी जी( सेवानिवृत्त CSEB कोरबा)
* श्री अनिल राज जी (ग्राम प्रमुख)
* श्रीराजकुमार यादव जी(पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रमुख)

ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े दिल्ली ऑफिस से
* श्री हिमांशु मेहरा जी (प्रोजेक्ट हेड , दिल्ली)
* श्री रोहित जी (WEC प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दिल्ली)
* जगदीश शिदार जी( स्टेट कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़ )
एवं कार्यकर्ता
* हिम्मन कुमार ( ग्रामोत्थान प्रमुख दक्षिण छ.ग.)
* ओमकार साहू ( ग्रामोत्थान प्रमुख मध्य छ.ग.)
* श्यामकुमार करसायन ( अंचल अभियान प्रमुख,बिलासपुर)
* रामायण प्रसाद साहू( अंचल गतिविधि प्रमुख)
* लक्ष्मेंद्र पाठक( फील्ड कॉर्डिनेटर महासमुंद)
* श्री सत्यभामा साहू( सिलाई ट्रेनर)
* मोहन यादव( अंचल कार्यालय प्रमुख)
* चंदन राम साहू ( संच प्रमुख, डिंडोरी) एवं आचार्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में WEC डिंडौरी की भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति द्वारा केंद्र के उद्देश्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया तथा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
WEC डिंडोरी (बिलासपुर) का यह उद्घाटन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here