Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओं ने मैनपुर ब्लॉक के अधिकारियों की ली...

कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओं ने मैनपुर ब्लॉक के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

7
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

सभी विभागों की गई विस्तृत समीक्षा
पीएम आवास योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी
समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश
पेयजल, स्वच्छता, कृषि-विविधीकरण, जनमन आवासों सहित अन्य कार्यों की गई समीक्षा

गरियाबंद / कलेक्टर बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने आज मैनपुर के जनपद पंचायत सभाकक्ष में सभाकक्ष में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्याें की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत चल रहे पीएम आवास योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान पीएम आवास योजना की कम प्रगति एवं कार्य अपूर्णता पर गहरी नाराजगी जताते हुए समय-सीमा पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत सचिव प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में जाकर हितग्राहियों के आवास निर्माण के कार्याें को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराएं। जिन सचिवों द्वारा ग्राम पंचायत जाने में लापरवाही बरतते है ऐसे सचिवों को प्रतिदिन उनके द्वारा किए गए कार्यो के लोकेशन के साथ-साथ स्वयं का पंचायत में जाने का फोटोग्राफ जिला कार्यालय में भेजने के सख्त निर्देश दिए।
इसी तरह उन्होंने पंचायत वार स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत, हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त आबंटन एवं प्रारंभ-अप्रारंभ निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू करने और जारी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक एसडीएम रामसिंह सोरी, जनपद सीईओ, तहसीलदार, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी सहित तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने पीएम आवास योजना अंतर्गत धीमी प्रगति वाले पंचायतों के अधिकारी कर्मचारियों को सक्रिय होकर प्राथमिकता में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यों का जिओ टैगिंग भी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे, जिओ टैगिंग, इंस्टॉलमेंट के नाम से अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस संबध में शिकायत पाये जाने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने कोई लापरवाही न बरते। बैठक में कहा कि शासन के मंशानुसार हितग्राहियों के आवास समय पर पूर्ण हो, जिससे उन्हें आवास योजना का लाभ आसानी से मिल सके। आवास योजना की लगातार शासन स्तर से भी समीक्षा हो रही है। हितग्राहियों को लाभान्वित करने मैदानी अमले सक्रिय होकर गंभीरतापूर्वक कार्य करे। उन्होंने जनमन योजना अंतर्गत बन रहे आवासों की भी जानकारी ली। साथ ही संबंधित क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मैनपुर ब्लॉक के किसानों को दलहन-तिलहन-मक्का सहित धान के स्थान पर अन्य फसलें लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। मैनपुर ब्लॉक में कही भी पेयजल के लिए समस्या नहीं होनी चाहिए इसके लिए लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारी अभी से ही गॉव में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हो। जिन गॉवों में समस्या हो ऐसे गॉवों का चिन्हांकन कर सीईओ एवं एसडीएम को अवगत कराएं। जहाँ समस्या होने हो वहाँ वैकल्पिक व्यवस्था कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता, बाउंड्रीवाल, शौचालय, रोशनी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाएं। यदि किसी गॉव में नये आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करते है तो स्कूल परिसर या गॉव के बीच अथवा गॉव के समीप ही बनाएं। इस दौरान विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here