Home छत्तीसगढ़ होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से भड़की आग,...

होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से भड़की आग, समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

21
0

राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर की मंजिल तक दिखाई देने लगीं।

घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। साथ ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here