Home छत्तीसगढ़ एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन के तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन के तत्वाधान में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

35
0

 

रायपुर। एकल ग्रामोत्थान फाऊंडेशन के अंतर्गत सिलाई प्रशिक्षण केंद्र (WEC) का सरगुजा के श्रीनगर में जनपद कार्यलय के पास संजय यादव के घर में सिलाई केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ । अंचल समिति के द्वारा मां सरस्वती, मां भारती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण , दीप प्रज्वलन, ओम का उच्चारण, गायत्री मंत्र करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, अंचल समिति के पदाधिकारी, महिला समिति, प्रशिक्षकगण, स्थानीय महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिसमे प्रमुख रूप से
* श्रीमती लता गोयल जी (एकल संभाग वात्सल्य संच प्रभारी)
* श्रीमती निशा अग्रवाल जी
* (उपाध्यक्ष, महिला समिति)
* श्री राजेश साहू जी (संगठन प्रभारी अंचल सूरजपुर, wec सेंटर प्रभारी)
* श्री अंजनी पाल जी (अध्यक्ष, श्रीहरि कथा योजना)
* श्री पवन जी (अध्यक्ष, जागरण समिती गतिविधि विभाग)
* श्रीमती पिंकी गोयल जी (समिती सदस्य)
* श्री अशोक रजवाड़े जी (सचिव, हरि कथा )
* श्री सुंदर लाल जी (सचिव, अंचल सूरजपुर)
* श्री अनूप दुबे जी ( मीडिया प्रभारी)
* श्री शिवम दुबे जी( समिती सदस्य)
* श्री पियूष साहू जी( युवा प्रभारी)
* श्री यादवेंद्र दुबे जी (जागरण प्रभारी)
* श्रीमती उषा रजवाड़े (समिती सदस्य)
* श्री पियूष सिंह जी (सरपंच, ग्राम पंचायत कौसलपुर)
एवं ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े दिल्ली ऑफिस से
* श्री हिमांशु मेहरा जी (प्रोजेक्ट हेड , दिल्ली)
* श्री रोहित जी (WEC प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दिल्ली)
* श्री ओमकार साहू जी ( ग्रामोत्थान प्रमुख मध्य छत्तीसगढ़)
एवं कार्यकर्ता
* हिम्मन कुमार ( ग्रामोत्थान प्रमुख दंडकारण्य छ.ग.)
* श्री रामनारायण प्रजापति जी (गतिविधि प्रमुख, अंचल सूरजपुर)
* श्री बोधन प्रजापति जी (अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख श्रीनगर)
* श्री राजेश कुमार यादव( अंचल कार्यालय प्रमुख श्रीनगर)
* श्री सुनील कुमार प्रजापति( संच प्रमुख श्रीनगर)
* श्रीमती नंदनी राजवाड़े( सिलाई प्रशिक्षक)
* श्री राहुल कुमार प्रजापति (फील्ड कॉर्डिनेटर)
* श्री हेमंत कुमार रजवाड़े ( संच व्यास)
* श्री श्रावण कुमार ( संच प्रमुख)
* श्री नारायण सिंह ( संच प्रमुख केतका)
* श्री धनुर्जय सिंह( श्री हरि रथ सारथी)
* श्री रामावतार जी ( रथ योजना प्रमुख)
* श्री विजय कुमार जी ( रथ पुजारी)
* सुश्री भुनेश्वरी ( संच व्यास श्रीनगर)
* सुश्री शिवकुमारी जी (संच व्यास जयनगर)
* श्रीमती कांता दीदी ( संच व्यास कृष्णापुर)
* श्री जनेऊधारी( कार्यालय सहायक)
एवं आचार्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में WEC श्रीनगर की भूमिका को अत्यंत सराहनीय बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अथिति द्वारा केंद्र के उद्देश्यों, प्रशिक्षण गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई एवं स्वरोजगार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण से जुड़ने का आह्वान किया तथा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
WEC श्रीनगर का यह उद्घाटन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here