थान खम्हरिया। साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत थान खम्हरिया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।
कार्यकर्ताओं ने सांसद विजय बघेल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश सिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता चंदन अग्रवाल, अनिल सिंघानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, श्रीमती रेखा शर्मा, जनपद जिला पंचायत सभापति गोविंद पटेल, जिला पंचायत जनपद सदस्य प्रतिनिधि परमेश्वर वर्मा, भाजपा नेता ज्वाला सिंह राजपूत, मनोहर साहू, हरदत साहू, सरपंच गिरधारी निर्मलकर, सरपंच खपरी तोशुराम वर्मा, राजेंद्र निर्मलकर, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, दीपक बंसल, विकास सिंघानिया, अतुल सिंघानिया, राहुल छाबड़ा, मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, महामंत्री घनश्याम सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




