Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

गरियाबंद के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

33
0

नरेन्द्र कुमार सेन 

गरियाबंद.. दिनांक 17/03/2026 दिन मंगलवार को जिला जेल गरियाबंद में समाज कल्याण विभाग जिला स्वास्थ्य विभाग एवं शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान,नशा मुक्ति केंद्र गरियाबंद के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गाया कार्यक्रम में उपस्थित जिला जेल गरियाबंद जेलर रवि कुमार भंवरिया जी समाज कल्याण विभाग के आदित्य लाबे जी नशा मुक्ति केंद के प्रभारी श्री खेमचंद ज़ंजीर सर जी स्वास्थ्य विभाग के सु श्री हेमलता खूंटे नर्सिंग ऑफिसर और नशा मुक्ति केंद्र से नर्स मैडम श्रीमति सिदिदकन नूरी जी बालेश्वरी ध्रुव प्रबंधक अशोक नेताम जी सामाजिक कार्यकर्ता आकाश ध्रुव जी जिसमें विशेष नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गाया हैं ख़ेमचंद जंजीर सर जी बताया कि नशा किस प्रकार प्रभावित करता हैं जिसके चलते नशा न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राज्य की प्रगति में भी बाधा बनता है। जिसके चलते नशे की लत का प्रभाव दूरगामी हो सकता है। लक्षण इस्तेमाल किए गए पदार्थ के आधार पर भिन्न हो सकते हैं, लेकिन इनमें कंपकंपी, नींद और भोजन संबंधी समस्याएं और यहां तक ​​कि दौरे भी शामिल हो सकते हैं। नशीली दवाओं के संपर्क में आए कुछ बच्चों में व्यवहार, ध्यान और सोचने-समझने की क्षमता से संबंधित विकासात्मक समस्याएं हो सकती हैं। सु श्री हेमलता खूंटे जी ने बताया कि नशा किस प्रकार स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता हैं नशीली दवाओं की लत और दुरुपयोग ; मतली और उल्टी; पसीना; हृदय गति ; सिर दर्द; चिंता; चिड़चिड़ापन ; सामाजिक और साथियों का दबाव; तनाव; अवसाद . जिसके चलते मनुष्य अपने जीवन खो देता है समाज में नशे का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा हैं नर्स मैडम श्रीमति सिदिदकन नूरी जी एक्टिवि के माध्यम से सभी कैदियो को ध्यान केंद्रित किया गया और नशा से प्रभावित लोगो को मनोबल बढ़ाया गाया सभी कैदियों को नशा से दूर रहने के लिऐ शपथ दिलाया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here