Home छत्तीसगढ़ काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन...

काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी को भेंट किया गया

8
0

 

रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव–2026 में विमोचित लेखिका एवं कवियत्री पूजा अग्रवाल के चतुर्थ काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ को छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी को आज बुधवार 25 मार्च, 2026 को विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय, शंकर नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ में मुलाकात कर सादर भेंट किया गया साथ ही साथ अन्य काव्य कृतियाँ “वीरा” एवं “कोशिशों की उड़ान” भी भेंट स्वरूप दिया गया | मुलाकत के दौरान पूजा अग्रवाल के साथ ऋषि गुप्ता भी उपस्थित थे |

आत्मीय मुलाकात के दौरान माननीय डॉ रमन सिंह जी के स्वास्थ की जानकारी प्राप्त कर कुशलक्षेम हेतु शुभकामनाएं दिया गया | शिष्टाचार भेंट के दौरान माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने लेखिका के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से ‘अम्मा की चाय’ के माँ पर आधारित पारिवारिक मूल्यों और ‘वीरा’ व ‘कोशिशों की उड़ान’ में व्यक्त महिला सशक्तिकरण व प्रेरणादायी विचारों को सराहा। विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने लेखिका को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए निरंतर समाज को जागरूक करने वाला साहित्य लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।

​लेखिका पूजा अग्रवाल ने बताया कि उनके लिए यह गर्व का क्षण है कि विधानसभा अध्यक्ष महोदय ने उनकी पुस्तकों को स्वीकार किया और साहित्य पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here