ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खमरिया- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूरी कल्याण योजना के तहत आज जनपद पंचायत सभागार साजा में हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक ईश्वर साहू, एसडीएम पिंकी मनहर, जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पात्र हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर एसडीएम पिंकी मनहर द्वारा विधायक ईश्वर साहू को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि इस योजना से हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। यह सहायता राशि उन परिवारों के लिए संबल बनेगी, जो भूमि के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी पर निर्भर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना इन समुदायों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




