Home छत्तीसगढ़ साहू समाज के साथ सांसद विजय बघेल की आत्मीय बैठक, सामाजिक एकता...

साहू समाज के साथ सांसद विजय बघेल की आत्मीय बैठक, सामाजिक एकता एवं विकास पर हुआ मंथन

8
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

असम प्रवास के दौरान दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रभारी श्री विजय बघेल ने तिनसुकिया जिले के बावनबाड़ी स्थित श्री राजीव लोचन मंदिर परिसर में साहू समाज के प्रबुद्धजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों से भेंट कर उनके अनुभव एवं सुझाव सुने।

बैठक में साहू समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। समाज के समग्र उत्थान, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा के विस्तार एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए। माताओं, बहनों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने समाज की एकजुटता को दर्शाया।

इस अवसर पर श्री तेज राम साहू, डॉ. आर.एन. साहू, डॉ. कांता साहू, श्री रिपुदमन गजपाल, श्रीमती मधु गजपाल, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती सरस्वती साहू, श्री दीपक साहू, श्री शंकर साहू, श्रीमती श्यामबती साहू, श्री प्रहलाद साहू, श्री हंतु तेली (सचिव, साहू समाज, तिनसुकिया, असम), श्री तुलाराम तेली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री विजय बघेल ने साहू समाज द्वारा किए गए स्वागत एवं संवाद के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी समाज के साथ मिलकर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास के कार्यों को और गति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here