-राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, संवाद सीईओ की भी संभालेंगे जिम्मेदारी
रायपुर , राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की कार्यव्यवस्था में विस्तार और सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन के छत्तीसगढ़ के नए जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रजत बंसल को राज्य का नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में भी पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें “सीईओ संवाद” का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल (आईएएस रवि मित्तल) इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव (डिप्टी सेक्रेट्री) नियुक्त किया गया है। इसके बाद ये यह पद खाली हो गया था। अब उनकी जगह रजत बंसल को यह जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल ने बीआईटीएस पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई की डिग्री हासिल की है। अंग्रेजी और हिंदी में धाराप्रवाह बोलने वाले रजत बंसल निदेशक के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं।




