Home छत्तीसगढ़ एनकॉर्ड बैठक में नशा मुक्ति और निगरानी पर जोर

एनकॉर्ड बैठक में नशा मुक्ति और निगरानी पर जोर

7
0

.नरेन्द्र कुमार सेन  

प्रभारी सचिव ने पुलिस, राजस्व, आबकारी विभाग को संयुक्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में प्रतिबंध

गरियाबंद / जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती आर. संगीता ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में एनकॉर्ड की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, इसके दुष्प्रभाव और बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सभी विभाग सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय कर कहा कि संयुक्त कार्रवाई से नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक स्तर पर भी जागरूकता बढ़ाने, समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास को प्राथमिकता देने की बात कही। जिससे की व्यक्ति नशे की लत से छुटकारा पा सके।
उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर, काउंसलिंग सत्र, तथा युवाओं के लिए खेल और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और संबंधित विभाग विशेष निगरानी टीमों का गठन कर संवेदनशील क्षेत्रों में सतत मॉनिटरिंग करें, ताकि अवैध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बैठक में कलेक्टर श्री बी.एस. उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here