Home छत्तीसगढ़ राधा-कृष्ण जमात मंदिर में रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

राधा-कृष्ण जमात मंदिर में रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया

12
0

 

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थान खम्हरिया। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर स्थित राधा-कृष्ण जमात मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण मानस मंडली द्वारा मधुर संगीत के साथ भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। भजन-कीर्तन के साथ ही रामरक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।

इस अवसर पर मंदिर में विशेष भोग लगाया गया तथा ब्राह्मण भोज का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया।

मंदिर के महंत बसंत बिहारी दास ने बताया कि रामनवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व नवरात्रि के अंतिम दिन पड़ता है। मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था।

इस अवसर पर पंडित ओमप्रकाश जोशी, रामचंद्र दास वैष्णव, संतोष अग्रवाल, सुरेश सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, गौरव बिंदल, हरि अग्रवाल, शिव बिंदल, संजय सिंघानिया, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, राज शर्मा, नैतिक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ओम अग्रवाल, मुन्ना सिंघानिया, श्यामा सिंघानिया, अक्षय दुबे, आशीष बंसल, दीपक बंसल, अनुप सिंघानिया, राजेंद्र बिंदल, हितेश कागलीवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here