वैचारिक मजबूती और बूथ प्रबंधन पर दिया गया विशेष जोर
ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। समीप ग्राम मां चंडी धाम करमू, स्वामी शंकराचार्य परिसर में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का समापन मंगलवार को हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक, वैचारिक एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू बघेल ने प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार के गठन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल तक की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही किसानों की आय में वृद्धि, फसल बीमा, सिंचाई योजनाएं, मनरेगा, उज्ज्वला योजना, 12 करोड़ शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर क्रमवार विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
समापन अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं प्रदेश सहसंयोजक सहकारिता विभाग संजू तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक ईश्वर साहू ने भारत माता के जयकारों के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान पर सभी कार्यकर्ता चिंतन-मनन कर उसे अपने कार्य में आत्मसात करें।

पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने राष्ट्रीय चेतना को जागृत करना संगठन का मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने पार्टी के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण, नीति-नीयत एवं समर्पण की भावना पर जोर दिया। साथ ही युवा मोर्चा के विस्तार सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना और जनसंघ के संस्थापकों के विचारों को आगे बढ़ाना है।
जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर भी प्रकाश डालते हुए वर्ष 1925 से लेकर 1951 में जनसंघ की स्थापना तथा 1980 में भाजपा के गठन तक की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यकर्ताओं के ज्ञान का परीक्षण भी किया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न वक्ताओं द्वारा अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण अभियान जिला संयोजक राजेश ठाकुर, श्रीमती देवी, परमेश्वर वर्मा (जिला जनपद सदस्य), जिला उपाध्यक्ष नमिता सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, महामंत्री घनश्याम राजपूत, अनिल सिंघानिया, राजेश सिंघानिया, प्रतीक सिंघानिया, युवराज साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिरधारी निर्मलकर, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, लव पटेल, पीलू पटेल, राजेंद्र निर्मलकर, राजकुमार चंद्राकर, कुश कश्यप, संजय पटेल, लालाराम साहू, पूरन कश्यप, रूपचंद गायकवाड़, चित्रेंद्र साहू, द्वारका साहू, श्रीमती रेखा शर्मा, शिवानी यादव, रामावतार सिंह राजपूत, हरदत्त साहू, सरपंच तोषु राम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन खमरिया मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत ने किया। प्रशिक्षण अभियान का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




