ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में शिखर पर कलश स्थापना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया। पूरा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
इस पवित्र आयोजन का शुभ कार्य सेठ फूलचंद घनश्याम लाल सिंघानिया परिवार द्वारा सपत्नीक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तहत पूजा-अर्चना, कलश स्थापना एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, पूरे नगर में जयकारों की गूंज सुनाई दी।
यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता सावन सोनी एवं भरत साहू ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
आचार्य ओमप्रकाश जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी एवं कलश पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। अनुष्ठान के दौरान हवन एवं ध्वज स्थापना भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष जितेन साहू, जिला जनपद सदस्य श्रीदेवी परमेश्वर वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, सुरेंद्र सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, हरिश्चंद्र डोकानिया, गौतम केडिया, पवन अग्रवाल, बलदेव जोशी, ईश्वर अग्रवाल, दीपक बंसल, प्रतीक सिंघानिया, यश सिंघानिया, मयंक सिंघानिया, हर्ष सिंघानिया, अभिषेक सिंघानिया, संजय सिंघानिया, मनोज बंसल, आशीष बंसल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मुख्य दिन सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर एवं राधा-कृष्ण जमात मंदिर में भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार नवीन वस्त्र एवं आभूषणों से किया जाएगा। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, छप्पन भोग, महाआरती, भजन एवं भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।
समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।




