Home छत्तीसगढ़ नगर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

नगर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन

6
0

 

थान खमरिया। नगर में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण जमात मंदिर, रामजस तालाब के समीप स्थित हनुमान मंदिर, विद्युत मंडल परिसर एवं वार्ड क्रमांक 4 स्थित हनुमान मंदिर भाटापारा शीतला मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष धार्मिक आयोजन किए गए।
मंदिरों में भगवान हनुमान का आकर्षक श्रृंगार चंदन लेप एवं आभूषणों से किया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया, वहीं भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर एवं क्षेत्रवासियों के सुख-शांति की कामना की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।
सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर एवं राधा-कृष्ण जमात मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं राधा-कृष्ण जमात मंदिर में नगर के प्रमुख व्यवसायी संजय सिंघानिया एवं माया सिंघानिया द्वारा हनुमान जी को सवा मन बूंदी एवं चूरमा का प्रसाद अर्पित किया गया।
दंतेश्वरी महिला मानस मंडली द्वारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गायक भरत साहू एवं मातृशक्तियों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।


इस अवसर पर महंत बसंत दास वैष्णव ने कहा कि बजरंगबली की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय एवं दुखों से मुक्ति मिलती है। हनुमान जन्मोत्सव वर्ष में दो बार मनाया जाता है, जिसमें चैत पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हनुमान जी शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। वे भगवान शिव के रुद्र अवतार माने जाते हैं, जिनका अवतरण भगवान राम की सहायता एवं दुष्टों के नाश हेतु हुआ। इस दिन पूजा-अर्चना करने से भय से मुक्ति, मानसिक शांति, बल एवं बुद्धि की प्राप्ति होती है।

पूरे नगर में भक्ति का माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया।
इस मौके पर पंडित ओमप्रकाश जोशी, सुरेश सिंघानिया, आशीष बंसल, योगेश सिंघानिया, श्रवण सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनिल सिंघानिया, दिनेश मित्तल, संजय सिंघानिया, मुन्ना सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, राजेश सिंघानिया, बजरंग अग्रवाल, दीपक बंसल, ईश्वर बंसल, ओम अग्रवाल, रवि बिंदल, कान्हा बिंदल, रौनक मुरारका, अतुल सिंघानिया, श्यामा सिंघानिया, रमेश जैन, उज्ज्वल सिंघानिया, विकास बंसल, प्रमोद सिंघानिया, गिरीश शर्मा, अंकुश मित्तल, शैलेश सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here