Home छत्तीसगढ़ अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, चेहरे को पत्थर से कुचला, प्राइवेट पार्ट...

अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, चेहरे को पत्थर से कुचला, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल

7
0

सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर के व्यस्त रिंग रोड स्थित महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का खून से सना शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की रेप के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जांच में पुलिस को महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल मिला है, जिससे महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

क्रूरता की हद पार, पहचान मिटाने की कोशिश
प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है। घटना को देखकर मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश कुमार अग्रवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर इस तरह की नृशंस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों का मिलान कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here