Home छत्तीसगढ़ इंस्टाग्राम पर ‘डॉनगिरी’ दिखाना पड़ा भारी, कट्टा लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर ‘डॉनगिरी’ दिखाना पड़ा भारी, कट्टा लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

8
0

पुलिस ने इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराते हुए फोटो और वीडियो शेयर करने वाले युवक को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

रायपुर में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराते हुए फोटो और वीडियो शेयर करने वाले युवक को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

 

मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक खुलेआम कट्टा लहराते हुए नजर आ रहा था। इस वीडियो ने पुलिस का ध्यान खींचा और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी।

तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कुलेश्वर उर्फ सोनू साहू, निवासी रामसागरपारा, आजाद चौक क्षेत्र के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह अवैध कट्टा सड्डू क्षेत्र के एकता चौक निवासी शिखर द्विवेदी से लिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से एक अवैध कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आजाद चौक थाने में मामला दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here