Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा: जादू-टोने के बहाने लाखों की ठगी, गोरखनाथ शक्ति बाबा ने उड़ाए...

बेमेतरा: जादू-टोने के बहाने लाखों की ठगी, गोरखनाथ शक्ति बाबा ने उड़ाए सोना-चांदी और नकद

33
0

बेमेतरा जिले जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में जादू-टोना के बहाने लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पिपरिया निवासी भागवत साहू (57)ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेमेतरा जिले जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में जादू-टोना के बहाने लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम पिपरिया निवासी भागवत साहू (57)ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित भागवत साहू ने पारिवारिक समस्या को लेकर उन्होंने अपने परिचित ग्राम मोहतरा, थाना साजा निवासी जालमदास कोसले से मदद मांगी। जालमदास कोसले ने बताया कि गोरखनाथ शक्ति बाबा नामक व्यक्ति आपके परिवार के समस्या का समाधान कर सकता है।

इसके बाद 10 फरवरी 2026 को जालमदास कोसले ने गोरखनाथ शक्ति बाबा को उनके घर लाया। बाबा ने कहा कि घर का पाती उखड़ गया है (तंत्र-मंत्र हुआ है) और उसे ठीक करना है। इसके बाद आरोपी बाबा ने तंत्र-मंत्र का बहाना बनाकर अलग-अलग तारीख में नकद एक लाख 63 हजार 800 रुपए लिए। इसी बीच 27 फरवरी को पीड़ित भागवत साहू अपने घर पर नहीं था तो गोरखनाथ महराज अकेले घर आकर उनकी पत्नी व बेटी से घर के सोना चांदी को सिद्धि करना है कहकर लगभग 5 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी को ले गया। कुल मिलाकर आरोपी ने पीड़ित के साथ 6 लाख 63 हजार 800 रुपए की ठगी किया है। फिलहाल पुलिस ने एक अप्रैल को अज्ञात गोरखनाथ शक्ति बाबा के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(4) व 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here