ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। नगर में नकली नोट मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार 3 अप्रैल को नगर पंचायत के एक कर्मचारी को टैक्स वसूली की राशि में 500 रुपये का एक नकली नोट प्राप्त हुआ।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नगर में लगातार 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट मिलने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में नकली नोटों को बाजार में प्रचलन में लाया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्राप्त नकली नोटों को थाना प्रभारी के पास जमा कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा जालसाजों की तलाश तेज कर दी गई है और बाजारों में सतर्कता बढ़ाते हुए निगरानी की जा रही है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को नकली नोट मिलता है, तो उसे बाजार में चलाने के बजाय तुरंत नजदीकी थाने में जमा कराएं, ताकि इस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।




