सरायपाली। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल सरायपाली के कार्यकर्ताओं ने गुरुजी माधव राव सदा शिव गोलवलकर परिसर सरायपाली में पार्टी का ध्वजारोहण कर, भारतमाता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजली कर मिठाई बाटकर सभी को स्थापना दिवस कि शुभकामना देकर हर्ष उल्लास से मनाया गया।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में छ ग़ महिला आयोग सदस्या श्रीमती सरला कोसरिया , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा , नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह प्रभारी चंद्र कुमार पटेल,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा , जिला मंत्री सीता सतपथी जिला मंत्री कुमारी भास्कर , मंडल प्रभारी विद्या चौधरी की गरिमामई उपस्थित रही।
श्रीमती सरला कोसरिया ने स्थापना दिवस के अवसर पर
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को अपनी मां मानना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने पार्टी के सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण में भाजपा के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा भाजपा में हम सब को संगठन की एकजुटता, समर्पण और सेवा भावना से काम करते रहना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा ने पार्टी की नीति रीति, विचारधारा से अवगत करने के साथ संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा पार्टी का मूल मंत्र हमेशा साफ रहा है—“राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और खुद सबसे अंत में।”
प्रदेश सह संयोजक चंद्र कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओ से कहा – अपना काम करो, पद अपने आप आएगा। पद को दायित्व समझना चाहिए और पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करना चाहिए। भाजपा में हम सब एक परिवार है।
इस पावन अवसर पर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर,महिला मोर्चा जिला महामंत्री तारेश्वरी नायक, जिला मंत्री वर्षा साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, मंडल महामंत्री डॉ प्रकाश पटेल एवं विदित धनानिया,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक तोषनाथ यादव, ज.प. उपाध्यक्ष मुकेश धर्मेंद्र चौधरी, न.प. उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो अख़्तर, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी उपेंद्र चौधरी, रेशम पटेल, महेंद्र सिंह,गंजेंद्र ठाकुर, पार्षद चंद्रमणि भोई,देवराज चौहान, जे पी यादव,युवराज प्रधान, आशीष ,रोहित साहू, सुभाष साहू, अमृत प्रधान, मोतीलाल, श्रीराम नायक,कन्हैया पटेल, किरण बेहरा, चैतन्य नायक,
महिला मोर्चा से कंचन अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल , राधा नायक, भगवती त्रिपाठी,संदीप माखीजा, डॉ शहनवाज, अभिषेक जैन,प्रकाश हमदेव,मोहन चौहान, व्यास लाल चौहान , मनोज आदित्य, मुकेश आदित्य, नंदलाल यादव , कमल अग्रवाल,युवा नेता शिव जायसवाल,अमन ठाकुर, जयप्रकाश साहू, चंद्रहास प्रधान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ उपस्थित रहे।




