Home देश संस्कृति रक्षक संघ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

संस्कृति रक्षक संघ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन

57
0

 

नई दिल्ली। दिनांक 5 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली के आर्य समाज मंदिर के सभागार मे संस्कृति रक्षक् संघ द्वारा
विचार गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमे विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अवधेश जी गुप्त , विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान विनोद बंसल जी , श्रीमद जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी महाराज इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर् , श्रीमान् के एन गोविंदाचार्य जी , सुश्री मधु किश्वर जी , मेजर सरस त्रिपाठी जी, अंजनी कुमार मिश्र एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, श्री धर्मराज चंदेल , एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , जय भगवान गोयल जी , सुश्री रागिनी तिवारी जी, सुश्री बर्खा जी अध्यक्ष पुरुष आयोग, श्री विष्णु गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू सेना , समेत अनेकों राष्ट्रवादी चिंतकों एवं विचारकों ने संविधान की विसंगतियां , धर्मान्तरण व संस्कृति संरक्षण एवं मठ मंदिरों की समस्या एवं उनके समाधान विषय पर अपने चिंतन व विचार प्रस्तुत किये ।


दीप प्रज्वजन् , शन्ख् ध्वनि एवं वेद मंत्रोंच्चार के मध्य विचार गोष्ठी का शुभारम्भ संपन्न हुआ, उद्घाटन सत्र मे श्रीमद जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री योगेश्वराचार्य जी ने सम्बोधित किया ,
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान विनोद बंसल जी ने उपरोक्त विषय पर विश्व हिंदू परिषद की भूमिका एवं उपलब्धियों पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किये।
सभा के समापन सत्र मे विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान अवधेश गुप्त ने सम्बन्धित विषयों पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये ।

सभा का मंच संचालन श्री राजेश कुमार शर्मा जी ने किया।
पूर्णता मंत्र वाचन एवं भारत माता की जयघोष के साथ ही गोष्ठी का समापन संपन्न हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here