Home छत्तीसगढ़ रायपुर: क्लब नाइट पार्टी में रोडीज फेम ऋषभ और श्रेया ने युवतियों...

रायपुर: क्लब नाइट पार्टी में रोडीज फेम ऋषभ और श्रेया ने युवतियों को पिलाई शराब, बोली- ‘दारू पियो-ऐश करो’

18
0

रायपुर के सेरीखेड़ी इलाके में एक नाइट क्लब की पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। देर रात तक चले इस आयोजन में युवाओं के बीच खुलेआम शराब परोसने और नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी इलाके में एक नाइट क्लब की पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। देर रात तक चले इस आयोजन में युवाओं के बीच खुलेआम शराब परोसा गया। आरोप है कि बिना अनुमति के धड़ल्ले से नियमों की अनदेखी की गई। वायरल वीडियो में रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल युवाओं, खासकर लड़कियों को अपने हाथों से शराब पिलाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वायरल वीडियो में श्रेया कालरा यह कहते हुए नजर आ रही है कि ‘दारू पियो, ऐश करो’। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के एक चर्चित क्लब का है, जहां रात देर तक म्यूजिक और भीड़ जारी रही। वहीं इस क्लब के फर्जी होने का भी आरोप लगा है।

आए दिन होती है नाइट पार्टियां
नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली, तो तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। वायरल वीडियो में क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है। इंफ्लूऐंसर के चारों ओर युवाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। पार्टी में मुंबई से आये कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं, जो लोगों को ड्रिंक्स परोसते दिख रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की लेट नाइट पार्टियां हो रही हैं, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नियमों के अनुसार, नाइट क्लब संचालन के लिए समय-सीमा तय होती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं, लेकिन सामने आए वीडियो में इन नियमों का घोर उल्लंघन किया गया है।  पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और क्लब संचालन में नियमों के पालन की जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here