ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थान खमरिया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिद्ध शक्तिपीठ मां चंडी, चंडी धाम करमू आगमन पर क्षेत्र की जनता द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
इस दौरान श्री बघेल ने मां चंडी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि माता के दरबार में आकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई।
मंदिर समिति की ओर से कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह वीरदी ने गमछा भेंटकर उनका स्वागत किया। वहीं मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा द्वारा उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सदस्य नरसिंह चंद्राकर ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य व्यास नारायण पांडे, अशोक बिंदल, गौरव बिंदल, देवदत्त वर्मा (बेमेतरा), अविनाश तिवारी, महेश दुबे (पत्रकार), बंशी पटेल (पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, बेमेतरा), विजय बघेल (नवागढ़), शशि प्रभा गायकवाड (जिला पंचायत सदस्य), खेमा पटेल, पूर्व सरपंच राज्जू पटेल (तोरण), समय निषाद, शेर सिंह आदिवासी, कुमारी केवरा, कीर्ति, निलिमा, श्रीमती रेशमी ठाकुर, जलेश्वर वर्मा, रामानुज साहू, मुन्ना साहू, मिलाप साहू, तिजवा पटेल, डाकवर आदिवासी, भोला निषाद एवं राजू निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
श्री बघेल के स्वागत में क्षेत्र की जनता ने “भूपेश बघेल जिंदाबाद” एवं “कका जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर दिया।




