ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। तहसील साहू संघ थानखम्हरिया द्वारा ग्राम बनरांका में 12 अप्रैल 2026, दिन रविवार को शपथग्रहण समारोह, सामूहिक आदर्श विवाह, सम्मान समारोह एवं भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सामाजिक प्रबुद्धजनों एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत मां कर्मा की भव्य आरती, कलश यात्रा, शपथग्रहण समारोह तथा सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन होगा। आयोजन सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक ईश्वर साहू करेंगे।
प्रमुख अतिथियों के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जिला साहू संघ बेमेतरा के नव निर्वाचित अध्यक्ष नारद साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष गैंद राम साहू तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में तहसील साहू संघ थानखम्हरिया के अध्यक्ष बंसत साहू, उपाध्यक्ष केदार साहू, बेदराम साहू, संगठन सचिव, तहसील उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम साहू, श्रीमती त्रिवेणी साहू (महिला संगठन सचिव) एवं सरपंच चितरेण साहू सहित परिक्षेत्रीय परिवार कारेसरा, बरगा खाती एवं थानखम्हरिया के सदस्य शामिल होंगे।
सामूहिक आदर्श विवाह के अंतर्गत नागेश्वरी-कोमल (ग्राम गाड़ाघाट), रुखमणी-जागेश्वर साहू (थानखम्हरिया) एवं किरण-लालाराम (ग्राम घानाडीह) का विवाह संपन्न कराया जाएगा। यह विवाह भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन रखा गया है, जिसमें फिल्म निर्माता, कलाकार एवं लोक गायिका तारा साहू अपनी प्रस्तुति देंगी।
कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। स्थल निरीक्षण के लिए एसडीएम पिंकी मनहर, तहसीलदार मोहरद्वज साहू एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस भव्य एवं पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।




