आज सेमरीया, कोपलवानी में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती कौशल्या साय जी (धर्मपत्नी श्री विष्णु देव जी, माननीय मुख्यमंत्री) के करकमलों द्वारा श्रीमती सीमा सोनी को दिव्यांगता एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए “सक्षम सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुरेन्द्र शुक्ला जी, सक्षम के प्रदेश अध्यक्ष शताब्दी पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला आयाम से पद्मा शर्मा, सतीश राजवाड़े एवं रामजी राजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।




