ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया – बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थानखम्हरिया में आज विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 12 करोड़ 2 लाख 23 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहे।
इस दौरान कुल 1202.23 लाख रुपये के कार्यों की शुरुआत की गई, जिसमें 621.45 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 580.78 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 63 हितग्राहियों को स्वीकृति एवं भवन अनुज्ञा पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, रजक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

🔹 विकास, विश्वास और जनभागीदारी पर जोर
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज शुरू किए गए ये विकास कार्य थानखम्हरिया के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और सामुदायिक अधोसंरचना से जुड़े कार्य सीधे आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नगर और हर वार्ड तक मजबूत बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को तेजी से धरातल पर उतार रही है।
👉 *इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 1 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।
* 🔹 शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मिलेगा बल
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नए कक्ष, प्रयोगशाला और पुस्तकालय निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा, वहीं पेयजल योजनाओं के विस्तार से स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। हाट-बाजार, मांगलिक भवन, तालाब सौंदर्यीकरण एवं मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को गति देंगे।
🔹 विधायक ईश्वर साहू ने बताया मील का पत्थर
विधायक ईश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ये सभी विकास कार्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
🔹 प्रमुख लोकार्पण कार्य
अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना – 20 लाख रु.
वार्ड 11 मुस्लिम सराय में भोजनालय निर्माण – 8.78 लाख रु.
विभिन्न सीसी रोड एवं नाली निर्माण – 196 लाख रु.
कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में कला कक्ष, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय – 30.92 लाख रु.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन निर्माण – 100 लाख रु.
सार्वजनिक शौचालय उन्नयन (वार्ड 02) – 5 लाख रु.
खम्हरिया जल प्रदाय योजना – 260.75 लाख रु.
🔹 प्रमुख भूमिपूजन कार्य
डॉ. बी.आर. अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन – 100 लाख रु.
कईहा तालाब सौंदर्यीकरण – 73 लाख रु.
वार्ड 09 हाट बाजार निर्माण – 50 लाख रु.
मुक्तिधाम उन्नयन – 43.75 लाख रु.
विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं आरसीसी नाली – 234.32 लाख रु.
शिव मंदिर से मारवाड़ी मुक्तिधाम तक सीसी रोड – 30 लाख रु.
भारत माता कन्या शाला में 6 अतिरिक्त कक्ष – 37.71 लाख रु.
आंगनबाड़ी भवन (7 इकाई) – 12 लाख रु.
🔹 बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, भाजपा नेता बसंत अग्रवाल, आशीष राज सिंघानिया, राजेश सिंघानिया, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, विधायक प्रतिनिधि चंदन अग्रवाल, भाजपा नेता ज्वाला सिंह राजपूत, सरपंच हरदत्त साहू, संजय पटेल, टीकम अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा पत्रकार अनिल सिंघानिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, लाल शौर्यजीत सिंह, श्रीमती प्रेरणा सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, साजा मंडल महामंत्री घनश्याम राजपूत, जिला प्रवक्ता दौलतनाथ योगी, मनोहर साहू, बसु राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, मनीष रात्रे, आदर्श जोशी, शरद कुंभकार, प्रवेश नेताम, गोवर्धन पटेल, सूरज पाल, पार्षद भैया राम लहरे, नेहा सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, विजय यादव, सोनू शर्मा, ऋषि तिवारी, अनीष अग्रवाल, गिरधारी निर्मलकर, राजेंद्र निर्मलकर, तोषु वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
🔹 प्रशासनिक अधिकारियों का सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष योगदान रहा। एसडीएम पिंकी मनहर, नगर पंचायत सीएमओ विजय यादव, तहसीलदार मोरध्वज साहू, सरिता मैडम सहित पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन हरी केडिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
🔹 समग्र विकास की ओर मजबूत कदम
यह आयोजन थानखम्हरिया नगर पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। नागरिकों ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति विश्वास व्यक्त किया।




