Home छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंतर्गत वैशाली नगर मंडल में संगठन ने...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंतर्गत वैशाली नगर मंडल में संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए रतन कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया

18
0

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अंतर्गत वैशाली नगर मंडल में संगठन ने नई जिम्मेदारी सौंपते हुए रतन कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन ने उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली पर भरोसा जताया है।
जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि रतन कुमार लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने प्रचार-प्रसार मंत्री, मंडल महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूती देने में विशेष योगदान दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि रतन कुमार की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता और जमीनी पकड़ को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वास है कि उनके नेतृत्व में वैशाली नगर मंडल में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here