— ब्यूरो चीफ, अनिल सिंघानिया
थान खमरिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भीषण गर्मी के बीच भारत माता चौक में शरबत एवं लस्सी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत हजारों राहगीरों को शीतल पेय पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
अग्रवाल महिला मंडल द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। तीज-त्योहारों के अवसर पर सेवा कार्य करना मंडल की विशेष पहचान बन चुकी है।
इस अवसर पर श्रीमती निका सिंघानिया एवं श्वेता मुरारका ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन दिन पर मंडल की सभी बहनों के मन में यह विचार आया कि राहगीरों के लिए शरबत वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है, इसी भावना के साथ यह आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। भीषण गर्मी में इस पहल ने न केवल लोगों को राहत दी, बल्कि सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

इस अवसर पर श्रीमती नेहा केडिया, रीना सिंघानिया, श्वेता मुरारका, एकता मुरारका, निका सिंघानिया, राखी बंसल, सोनल बंसल, किरण बिंदल, अर्चना शर्मा, दीपिका बिंदल, आरती अग्रवाल, प्रियंका बंसल, श्रद्धा सिंघानिया, दीक्षा केडिया, सीमा बंसल, आर्या केडिया, पीहू अग्रवाल, मुदिता अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
वहीं अग्रवाल मंडल के साथियों के रूप में प्रमोद सिंघानिया, पवन मुरारका एवं मिंटू शर्मा ने भी सहयोग प्रदान किया।




