थान खमरिया। बेमेतरा जिले के बेरला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल के विरोध में विपक्ष के रुख के खिलाफ आयोजित किया गया।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के साथ अन्याय किया है। कार्यकर्ताओं ने इसे देश की नारी शक्ति का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इस तरह की मानसिकता को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला बेमेतरा अध्यक्ष विजय वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हॉस्पिटल चौक, बेरला में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री आयुष शर्मा, गौरव यदु सहित समस्त जिला पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला बेमेतरा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यसमिति सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।




