Home छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक का सफल आयोजन

महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक का सफल आयोजन

42
0

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अटारी रायपुर में दिनांक 23/04/2026 को जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई।

 


इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सदाशिव गोफने जी ने की, इस अवसर पर अन्य गणमान्य सदस्य श्री नारायण भूषणिया, श्री नवीन शर्मा तथा श्री सरोज सिंह जी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्राचार्य व जनभागीदारी समिति की सचिव डॉ राजलक्ष्मी सेलट ने समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा सत्र 2025-26 में महाविद्यालय और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के विकास हेतु किए गए कार्यों का संक्षिप्त परिचय दिया।
तत्पश्चात बैठक कार्यवृत्त के अनुरूप महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के अध्ययन-अध्यापन को सुगम बनाने के विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्णयों को चर्चा कर पारित किया गया।
बैठक का संचालन डॉ जयेश करंजगांवकर ने किया तथा डॉ. रश्मि शर्मा द्वारा समिति के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here