Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ में चोरों का आतंक: मकान से बाइक और चांदी के जेवर...

रायगढ़ में चोरों का आतंक: मकान से बाइक और चांदी के जेवर किए साफ, आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

11
0

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मकान में ताला लगाकर गृह ग्राम में आयोजित पूजा में शामिल होने गए एक परिवार के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने मकान से बाइक और चांदी के पायल को मिलकर 1 लाख 53 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश कुमार साव निवासी गढउमरिया ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि सर्किट हाउस के पास उसके भाई का बंदेअली फातमी नगर मकान है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि 23 अप्रैल को ग्राम गढउमरिया में आयोजित पूजा में शामिल होने पूरे परिवार के साथ पहुंचा था। पीड़ित ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उसका बेटा रजत कुमार साव बंदेअली फातमी नगर वाले मकान में पहुंचा और आधे घंटे बाद मकान ताला लगाकर अपने छोटे भाई विशाल कुमार को रेलवे स्टेशन से लेकर सीधे गढउमरिया चला गया था।

पीड़ित ने बताया कि कल सुबह जब वह अपने गृह ग्राम गढउमरिया से बंदेअली फातमी नगर वाले मकान में पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा ताला टूटा था, और घर के अंदर से बाइक, एक जोड़ी चांदी का पायल को मिलकर अज्ञात चोरों ने कुल 1 लाख 53 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

बहरहाल पीड़ित मिथलेश कुमार साव की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here