Home छत्तीसगढ़ तीन दिवसीय क्लासिकल डांस वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

तीन दिवसीय क्लासिकल डांस वर्कशॉप का समापन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

41
0

 

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

थान खमरिया। नगर में संस्कृति एवं फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अग्रवाल महिला मंडल थान खमरिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्लासिकल डांस वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन कनक ज्वेलर्स परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कर्मा, लूडो एवं कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से बालिकाओं ने कथक नृत्य के विविध भावों और तकनीकों का सुंदर प्रदर्शन कर उपस्थितजनों की सराहना बटोरी। संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं।

तीन दिवसीय इस आयोजन का शुभारंभ 25 अप्रैल को हुआ था, जिसका समापन 27 अप्रैल को हुआ। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रीना सिंघानिया ने कहा कि खेल और नृत्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं। इससे अनुशासन, टीम भावना और धैर्य जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

यह आयोजन अग्रवाल महिला मंडल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रीना सिंघानिया, श्वेता मुरारका, नेहा केडिया, निका सिंघानिया, रेखा सिंघानिया, रश्मि बंसल, सोनल बंसल, शानू बंसल, एकता मुरारका, श्रद्धा सिंघानिया एवं मोना अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here