Home छत्तीसगढ़ समाधान शिविर में मिली जितेन्द्र को राहत, बना निवास प्रमाण पत्र

समाधान शिविर में मिली जितेन्द्र को राहत, बना निवास प्रमाण पत्र

32
0

ऑन-द-स्पॉट परीक्षण
सुशासन तिहार-2025 में मिला त्वरित समाधान

ब्यूरो चीफ: अनिल सिंघानिया

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ में गत वर्ष आयोजित “सुशासन तिहार-2025” आम नागरिकों के लिए समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ। इस अभियान की गूंज गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंची, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा अवसर मिला और खुशहाली का वातावरण बना।
इसी अभियान के तहत बेमेतरा जिले में 5 मई से समाधान शिविरों का आयोजन किया गया, जहां आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। इसी क्रम में 8 मई 2025 को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित समाधान शिविर में जितेन्द्र मानिकपुरी को बड़ी राहत मिली।
जितेन्द्र लंबे समय से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान थे। हर बार किसी न किसी कारण से उनका कार्य अटक जाता था। लेकिन जब उन्हें समाधान शिविर की जानकारी मिली, तो वे उम्मीद के साथ मूरता पहुंचे।
राजस्व विभाग के स्टॉल पर उन्होंने निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें लगा कि प्रक्रिया में समय लगेगा, लेकिन अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आवश्यक जानकारी ली और मोबाइल के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट परीक्षण किया। कुछ ही मिनटों में उनका निवास प्रमाण पत्र तैयार कर दिया गया।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंजु बघेल ने स्वयं उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही जितेन्द्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय में मेरा काम पूरा हो जाएगा।” उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह उदाहरण “सुशासन तिहार-2025” की सफलता को दर्शाता है, जहां शासन-प्रशासन आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here