Home छत्तीसगढ़ मयूर शिशु मंदिर की छात्रा साक्षी वर्मा ने 12वीं बोर्ड में 77%...

मयूर शिशु मंदिर की छात्रा साक्षी वर्मा ने 12वीं बोर्ड में 77% अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन, डॉक्टर बनने का सपना

71
0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में मयूर शिशु मंदिर की छात्रा कु. साक्षी वर्मा ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। साक्षी की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिजनों में हर्ष का माहौल है।
साक्षी ग्राम परसवानी की निवासी हैं। उनके पिता श्री सुरेश वर्मा दतरेंगी में साक्षी मेडिकल स्टोर्स के संचालक हैं। अपनी सफलता पर साक्षी ने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद, शिक्षकों का मार्गदर्शन और रोज़ की मेहनत से ही यह संभव हो सका है।
साक्षी का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इसी लक्ष्य को लेकर वे अभी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने साक्षी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामवासियों ने भी साक्षी की मेहनत की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here