Home छत्तीसगढ़ मयूर उच्च. माध्य. विद्यालय का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम

मयूर उच्च. माध्य. विद्यालय का श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम

8
0

भाटापारा – स्थानीय मयूर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगर का सर्वोत्तम शिक्षण संस्थान जहां हिंदी वह अंग्रेजी माध्यम में प्री प्राइमरी से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं न्यूनतम शुल्क में संचालित किया जा रहा है।
विद्यालय का गृह व बोर्ड परीक्षाओं में लगातार नगर में श्रेष्ठ व उत्साह जनक परीक्षा परिणाम से नगर गौरवान्वित हो रहा है।


उक्त संबंध में संस्था के प्राचार्य श्री नंदलाल बाजपेयी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नगर का एकमात्र हिंदी वह अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने वाली संस्था का इस सत्र में बोर्ड परीक्षाफल शानदार रहा है। हिंदी मध्यम हायर सेकेंडरी में कु. युक्ता साहू 93.66% , कु. साक्षी वर्मा 91.5% , कु. भूमि यदु 91.216%, कु. विनीता देव बांधे 91% हायर सेकेंडरी विज्ञान संकाय के कोमल कुमार वर्मा 89.6%, कु. आयुषी ध्रुव 86.4% , कु. प्रिया देवांगन 85% वाणिज्य संकाय से पीयूष भारद्वाज 89.8% , हर्ष दुबे 86.8%, अंकित दिवाकर 86.6% , अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल कु. वर्षा देवी 88.5%, कु. गौरी साहू 84.6%, राहुल साहू 85% हायर सेकेंडरी से कु.मीठी शर्मा 91.02%, आर्य सोनी 87.8%, कु.साक्षी तोलानी 87.02% अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
गृह व बोर्ड परीक्षाफल पर हर्ष जताते हुए संस्था के संचालन समिति मयूर क्लब भाटापारा के अध्यक्ष श्री अशोक बाजपेयी , उपाध्यक्ष श्री रविंद्र जैन, सचिव श्री श्रवण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री विजय मल व अन्य सदस्यों ने छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए सतत् सफलता व श्रेष्ठ मुकाम हासिल कर संस्था व नगर को गौरवान्वित करने की कामना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here