रायपुर। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक श्री नितिन अग्रवाल ने अपने एक व्यक्तव्य में कहा है कि,भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक सफलता केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि यह देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास का सशक्त प्रमाण है।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा, यह विजय हमारे आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति, मजबूत संगठन और अथक परिश्रम का परिणाम है। लेकिन विशेष रूप से मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के नेतृत्व को नमन करना चाहता हूँ, जिनके दूरदर्शी मार्गदर्शन, संगठन क्षमता और सशक्त नेतृत्व ने इस जीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके कुशल निर्देशन में पार्टी ने जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व कार्य किया और यही इस ऐतिहासिक सफलता का एक प्रमुख आधार बना।
छत्तीसगढ़ से भी हमारे अनेक समर्पित नेताओं ने इस अभियान में अहम योगदान दिया। पिछले दो माह से बंगाल चुनाव में लगे विशेष रूप से भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल जी ने पहले ही विश्वास जताया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा इतिहास रचेगी — और आज उनके शब्द सत्य सिद्ध हुए हैं।
यह जीत केवल नेताओं की नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की जीत है, जिसने दिन-रात मेहनत करके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर जनता के विश्वास की जीत है।
आइए, इस ऐतिहासिक सफलता से प्रेरणा लेकर हम सब मिलकर भारत को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और आगे बढ़ाएं।
श्री अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को इस शानदार सफलता के लिए हृदय से बधाई दी है ।




