ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया
थानखम्हरिया। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन एवं पश्चिम बंगाल तथा असम में ऐतिहासिक जीत पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी जाहिर की।
विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन एवं शुरुआती रुझानों में स्पष्ट बहुमत मिलने को पार्टी की मजबूत संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनसमर्थन का परिणाम बताया गया। नगर में जगह-जगह उत्साह का माहौल देखने को मिला।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जनता ने विकास एवं सुशासन के पक्ष में मतदान किया है। यह विजय केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति, संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर लगातार कार्य किया, जिसका परिणाम ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया।
पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जीत ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ से भी अनेक समर्पित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव अभियान में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंघानिया, जिला मंत्री सुरेश सिंघानिया, नमिता सिन्हा एवं रेखा शर्मा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित, सुरक्षा एवं सुशासन के मुद्दों पर जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनता में नाराजगी थी, जिसके चलते मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। परिणाम आने के बाद नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है।
इस मौके पर चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, राजेश सिंघानिया, दीपक बंसल, बसु राजपूत, रमेश जैन, चंद्रप्रताप सिंह बैस, चेतन सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, उमेश सिन्हा, करण दुबे, सरोजिनी यादव, बंटी सिन्हा एवं सिद्धू धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।




