Home छत्तीसगढ़ दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त—विधायक ईश्वर साहू ने दिए...

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त—विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

50
0

सुशासन तिहार 2026
अधिकारी जनता की समस्याओं का निराकरण करने संवेदनशीलता का परिचय दें : विधायक श्री ईश्वर साहू

ब्यूरो चीफ अनिल सिंघानिया

थानखम्हरिया,  – सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्री (हाई स्कूल दर्री) में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ईश्वर साहू स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान कुल 1365 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1333 मांग एवं 32 शिकायतें शामिल रहीं। मौके पर ही 113 आवेदनों का निराकरण किया गया, जबकि 1252 आवेदनों को शीघ्र निराकरण हेतु लंबित रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
शिविर में क्लस्टर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जर्जर सड़कों की मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना में तकनीकी समस्याएं तथा राजस्व विभाग से जुड़े सीमांकन और नामांतरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विधायक श्री साहू ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें तथा जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनमें समय-सीमा तय कर हितग्राहियों को अवगत कराएं।


संवेदनशीलता और जवाबदेही पर जोर
विधायक श्री ईश्वर साहू ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवाओं का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी-कर्मचारी आम नागरिकों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनें और त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि ‘अंत्योदय’ का लक्ष्य साकार हो सके।
मौके पर समाधान और सख्त निर्देश
शिविर के दौरान कई मामलों में विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मंच पर बुलाकर तत्काल वस्तुस्थिति की जानकारी ली और समय-सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान के कड़े निर्देश दिए। इस पहल से नागरिकों में विश्वास और संतोष का माहौल देखा गया।
हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया गया। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 05 हितग्राहियों को निक्षय मित्र पोषण आहार किट वितरित की गई। इसके अलावा 05 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, 05 को जाति प्रमाण पत्र, 05 को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 03 बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पंजीयन प्रपत्र तथा 02 किसानों को कृषि स्प्रेयर यंत्र वितरित किए गए।
ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास
दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन का इस प्रकार सीधे संवाद करना अत्यंत सराहनीय है। नागरिकों ने बताया कि विधायक की कार्यशैली में पारदर्शिता, सुलभता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
आगामी कार्यवाही का आश्वासन
शिविर के समापन पर विधायक श्री साहू ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी आवेदनों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर साजा जनपद पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पदमाकर, एसडीएम साजा सुश्री पिंकी मनहर, जिला पंचायत सदस्य देवी परमेश्वर वर्मा, रामओतार राजपूत, सोनू शर्मा, युवराज साहू, गुलाब साहू, गोवर्धन पटेल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला महामंत्री राजेश ठाकुर, चंदन अग्रवाल, भाजपा नेता अनिल सिंघानिया, ज्वाला सिंह, खमरिया मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, घनश्याम राजपूत, चंद्रशेखर राजपूत, आदर्श जोशी, पारस योगी, मिथुन साहू, हेमंत साहू, गिरधारी निर्मलकर, हरदत्त साहू, सरपंच कुस कश्यप, मालिक राम सिन्हा, लोकनाथ पटेल, सरपंच पुन्नी तोरण यादव, हरक जैन, नमिता सिन्हा, रेखा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here