कल खरोरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुई घटना एवं लगातार सराफा एवं सोनी समाज के कारीगरों पर हो रहे हमलों से समाज के लोगों में दहशत का वातावरण व्याप्त है।
इसी विषय को लेकर जान-माल की सुरक्षा हेतु आज डॉ. संजीव शुक्ला को राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा स्वर्णकार एवं राष्ट्रीय सचिव संजीव कुमार सोनी द्वारा ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने हेतु अनुरोध किया गया।
इस दौरान श्रीमान डॉ. संजीव शुक्ला जी ने भयमुक्त व्यापार एवं सुरक्षा का आश्वासन प्रदान किया।




