Home छत्तीसगढ़ रायपुर के रावाभाठा में बम बनाने की सामग्री मिलने से सनसनी, बम...

रायपुर के रावाभाठा में बम बनाने की सामग्री मिलने से सनसनी, बम स्क्वॉड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

20
0

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बम बनाने का सामान किस मकसद से रखा गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान से बम बनाने का सामान मिलने की सूचना सामने आई। वार्ड क्रमांक 13 स्थित घर से तार, केमिकल और कुछ अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की खबर के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, ताकि किसी तरह का खतरा न हो।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बम बनाने का सामान किस मकसद से रखा गया था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामला रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक रूप से बरामद सामग्री की प्रकृति को लेकर कोई अंतिम पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here