भाजपा के 3 राज्यों में जीत का जश्न तो सभी स्थानों पर किया गया परन्तु पदेश व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्यों ने गोकुलधाम स्थित गौ शाला में गौ माता के आहार की व्यवस्था करने के लिए 1 गाड़ी पशु आहार देकर मूक पशुओं की सेवा करने का निर्णय लिया जो कि निश्चित ही सनातन धर्म की दानशीलता का परिचायक है उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी संतोष बैद ने देते हुए बताया कि यह सेवा धर्म के कार्यक्रम को कार्यरूप में परिणित करने का कार्य प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य श्री अरुण बेरी, राजेश गुप्ता, रजनीकांत पांडे, विष्णु मिश्रा , सनत देशमुख का महत्वपूर्ण योगदान रहा इस कार्य की प्रेरणा प्रदेश संयोजक श्री सुभाष अग्रवाल द्वारा दी गई इस गौ सेवा के कार्य में रुद्र सेवा समिति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल , ने इस सेवा के लिए रुद्र सेवा समिति एवं व्यापार प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों को साधुवाद दिया तथा भविष्य में भी जन सेवा के कार्य करते रहने का संकल्प लिया —




