Home छत्तीसगढ़ बंगाल शपथ: PM ने कार्यकर्ता के छुए पैर, शुभेंदु को लगाया गले,...

बंगाल शपथ: PM ने कार्यकर्ता के छुए पैर, शुभेंदु को लगाया गले, मंच पर हुए दंडवत; 13 तस्वीरों में देखें खास पल

45
0

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई चर्चित पल देखने को मिले। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी समारोह स्थल पर मौजूद समर्थकों को दंडवत प्रणाम कर अभिवादन किया। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित इस भव्य समारोह में अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आइए देखते हैं समारोह की झलकियां।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया।
शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक।
शुभेंदु ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब सोनार बांग्ला के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो रही है।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
शुभेंदु ने पीएम से लिया आशीर्वाद – फोटो : PTI
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
पीएम ने माखनलाल सरकार के छुए पैरा – फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
98 वर्ष की आयु में भी श्री माखनलाल सरकार स्वतंत्रताोत्तर भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
भाजपा नेता दिलीप घोष शुभेंदु के मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। घोष की बात करें तो वो पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर से चुनाव जीते हैं। उन्होंने सात बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को हराया है।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ एनडीए नेता समारोह में मंच पर मौजूद रहे।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सहित भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम ने इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बातचीत करते हुए नजर आए।
Bengal CM Oath Ceremony Photos: Narendra Modi Greets Workers with Dandavat, Hugs Suvendu Adhikari
कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। पीएम ने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here